राजेश कुमार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद जिलान्तर्गत कुटुंबा विधानसभा के विधायक राजेश कुमार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है.

विज्ञापन

छातापुर. औरंगाबाद जिलान्तर्गत कुटुंबा विधानसभा के विधायक राजेश कुमार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है. प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रो सच्चितानंद यादव ने बुधवार को प्रेस बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग से ताल्लुक रखने वाले राजेश कुमार के नेतृत्व में संगठन मजबूत होगी और पार्टी का जनाधार भी बढ़ेगा. कहा कि राजेश कुमार को प्रदेश अध्यक्ष का बागडोर सौंपने के लिए बिहार के नये प्रभारी कृष्णा अल्लावरू व केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है. बधाई देने वालों में सुशील कुमार मंडल, ललन कुमार यादव, मजहरूल हक, शेख जईम, घनश्याम घन, सकलदेव राम, राजकुमार भगत, काशी यादव, चंद्रमोहन यादव, इंदु कुसियैत, चानो यादव, अश्फाक आलम, विमलेश यादव, सिकंदर यादव, नंदकिशोर यादव, अरविंद सरदार, रवींद्र सरदार आदि शामिल हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन