ePaper

चित्रगुप्त पूजा की सफलता को लेकर कमेटी का गठन, डॉ शशिभूषण बने अध्यक्ष

Updated at : 20 Oct 2024 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया

विज्ञापन

सुपौल. चित्रगुप्त पूजा की सफलता को लेकर रविवार को सार्वजनिक दुर्गा पूजा स्थल गांधी मैदान में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया. साथ ही पूर्व में लिए गये निर्णय को भी संपुष्ट किया गया. बताया गया कि विगत वर्ष में जितना आय हुआ. उतनी ही राशि का व्यय हुआ. बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2024 के लिए पूजा कमेटी का गठन किया गया. जिसमें डॉ शशिभूषण प्रसाद को अध्यक्ष, जीवछ लाल दास व श्याम प्रसाद वर्मा को उपाध्यक्ष, संजीव वर्मा को सचिव, राजेश कुमार मल्लिक, प्रकाश श्रीवास्तव व सूरज सुमित को उप सचिव बनाया गया. इसके अलावा संतोष कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष, शिवेंद्र कुमार मल्लिक को उप कोषाध्यक्ष, सुशील कुमार दास को पूजा प्रभारी, सत्यम कुमार को प्रसाद वितरण प्रभारी, शुभम सिन्हा को सहायक सचिव, आशीष श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी. निगरानी समिति में अभिनव प्रकाश, रूद्र प्रताप लाल, संतोष कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं. वहीं कार्यकारिणी सदस्य में धीरेंद्र कुमार सिन्हा, पूरनेंदु कुमार, रामानंद लाल दास, ब्रह्मदेव लाल दास, मनोज कुमार वर्मा, सुबोध लाल दास, शारदा कुमार, रमेश रंजन, मनीष कुमार श्रीवास्तव, शशांक राज, शीतल लाल दास, रंजन वर्मा व राकेश कुमार शामिल हैं. बैठक में डॉ मेजर एसबी प्रसाद, संतोष कुमार श्रीवास्तव, जीवछ लाल दास, संजीव कुमार वर्मा, आशीष कुमार श्रीवास्तव, संतोष, राजेश कुमार मल्लिक, सूरज सुमित, प्रकाश श्रीवास्तव, शिवेंद्र कुमार मल्लिक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन