शैक्षणिक परिभ्रमण पर बच्चों को किया गया रवाना

Updated:
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के परिभ्रमण से शैक्षणिक, बौद्धिक और मानसिक विकास होता है.

विज्ञापन

सरायगढ़ मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय सरायगढ़ के छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए बस से मिथिला हाट लिए रवाना किया गया. मध्य विद्यालय सरायगढ़ के छात्र-छात्राओं के परिभ्रमण बस को प्रधानाध्यापिका चंद्रा देवी और विद्यालय सचिव नीलम देवी ने संयुक्त रूप से परिभ्रमण बस को हरी झंडी दिखाकर मिथिला हॉट के लिए रवाना किया. प्रधानाध्यापिका चंद्रा देवी ने कहा कि छात्र-छात्राओं के परिभ्रमण से शैक्षणिक, बौद्धिक और मानसिक विकास होता है. इसलिए छात्र-छात्राओं को हर साल विभिन्न जगहों पर परिभ्रमण कराया जाता है. इस मौके पर शिक्षिका बबीता कुमारी, मीरा कुमारी, ज्योति कुमारी, लाल बहादुर, राजकुमार सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन