स्नान करने के दौरान तालाब में डूबने से बच्चे की मौत

मृत बालक की माता पूजा देवी बार-बार अपने इकलौता बेटे को पुकार कर रोते रोते बेहोश हो जा रही थी
कुनौली. सीमा क्षेत्र कुनौली के वार्ड नंबर 12 में तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी. जानकारी अनुसार कुनौली वार्ड नंबर 12 निवासी अनिल राय का 08 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार पैक्स भवन के पीछे वाले तालाब में अन्य बच्चों के साथ स्नान के लिए गया. जहां वह तालाब में डूब गया. गौरव के डूबने के बाद अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया. जिसके बाद स्थानीय लोग व पास में ही बकरी चरा रही महिलाओं ने बच्चे को खोजना शुरू किया और घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी. काफी मशक्कत के बाद बच्चे को तालाब से निकाला गया और उसे नजदीकी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुनौली लाया गया. जहां अपने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एसपी अकेला ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की मौत पहले ही हो चुकी थी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. मृत बालक की माता पूजा देवी बार-बार अपने इकलौता बेटे को पुकार कर रोते रोते बेहोश हो जा रही थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










