सेवानिवृत्त एचएम को समारोह पूर्वक दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिक्षक एवं विद्यार्थियों द्वारा उन्हें बुके, शॉल, पाग और सूटकेस भेंट कर सम्मानित किया

विज्ञापन

निर्मली. नगर पंचायत निर्मली स्थित कन्या मध्य विद्यालय में शनिवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामगुलाम पासवान को भावभीनी विदाई दी गई. कार्यक्रम में शिक्षक एवं विद्यार्थियों द्वारा उन्हें बुके, शॉल, पाग और सूटकेस भेंट कर सम्मानित किया. गौरतलब है कि श्री पासवान ने लंबे समय तक कन्या मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं दी. उनके कार्यकाल के दौरान विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण को मजबूत करने के साथ-साथ खेलकूद एवं अनुशासन पर भी विशेष ध्यान दिया गया. उनकी सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिवार के साथ-साथ छात्राओं में भी भावुकता देखने को मिली. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्ति नौकरी का एक स्वाभाविक पड़ाव है. लेकिन श्री पासवान का योगदान विद्यालय के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा. मौके पर बीईओ मधुसूदन प्रसाद सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक बद्री नारायण वर्मा, मनोरंजन प्रसाद, विष्णुदेव महतो, परमेश्वर गुप्ता, रामकृष्ण ठाकुर, चितरंजन प्रसाद, पंकज साह, कुमारी माया, पंकज कुमार, बैजनाथ प्रसाद गुप्ता, मनोज साफी सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन