नदी में डूबे व्यक्ति का तीन दिन बाद शव बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jul 2024 9:40 PM
नदी में डूबे व्यक्ति का तीन दिन बाद शव बरामद
किसनपुर प्रखंड क्षेत्र के नौआबाखर पंचायत के परसाही वार्ड नंबर 05 में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति कोशी नदी में डूब गया था. तीन दिन बाद सोमवार को मानिकपुर छींट से लाश बरामद किया गया. सोमवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण खेत पर काम करने गये तो नदी किनारे लाश तैरता देखा. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया. जानकारी अनुसार चंदेश्वरी सादा के 28 वर्षीय पुत्र सनोज सादा शनिवार की सुबह शौच के लिए नदी किनारे गया था. पैर फिसल जाने के कारण नदी में चला गया. दूर खड़ा एक व्यक्ति उसे नदी में गिरता देख जब तक वहां पहुंचा, तब तक वह नदी में डूब चुका था. उन्होंने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी और उसकी खोजबीन की जाने लगी. काफी खोजबीन में बाद भी शव नहीं मिला. हालांकि सोमवार को नदी से शव बरामद कर लिया गया. इधर घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है. मृतक को दो पुत्री 13 वर्षीया राधा कुमारी और दूसरी 10 वर्षीया शारदा कुमारी है. अंचलाधिकारी सुशीला कुमारी ने बताया कि नदी में डूबे व्यक्ति का शव बरामद हो गया. जिसे पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. आगे की कार्यवाही की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










