भाजपा सदस्यता अभियान की गयी समीक्षा
जिला संगठन प्रभारी अनुरंजन झा ने कहा कि आप कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ हैं
सुपौल. भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को सदस्यता अभियान महापर्व को लेकर समीक्षा बैठक की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रभारी सह प्रदेश मंत्री सरोज झा ने कहा कि सभी मंच- मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी को सदस्यता अभियान के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसे पूरा करने में डटकर काम करना होगा. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने के लिए आम जनता आगे है. हम कार्यकर्ता घर-घर पहुंच कर अगर पार्टी में सदस्य बनाने का काम करेंगे तो पार्टी को मजबूती मिलेगी. जिला संगठन प्रभारी अनुरंजन झा ने कहा कि आप कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ हैं. अगर आपने ठान लिया तो कोई मुश्किल लक्ष्य प्राप्ति में नहीं हो सकती. बैठक में भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषि देव, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ विजय शंकर चौधरी, जिला महामंत्री कुणाल ठाकुर, मुन्ना सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, सरोज झा, रंजू झा, पिंटू मंडल, सुरेंद्र नारायण पाठक, सुमनचंद, शालिग्राम पांडे, विमलेंदु ठाकुर, विजय सिंह, बैद्यनाथ भगत, सरिता मिश्रा, विनीता देवी, मनोज पाठक, प्रभाष मंडल, दिनेश राम, श्याम पोद्दार, सुशील कुमार आदि उपस्थित थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए