कोसी महासेतु के रेलिंग से टकरायी बाइक, दो लोग जख्मी
घटना में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी
सरायगढ़. एनएच 57 पर कोसी महासेतु के समीप रेलिंग से बाइक टकराने के कारण बाइक सवार निर्मली थाना क्षेत्र के दिघिया गांव के रेणु देवी और ढोली पंचायत के शंभू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दोनों लोग भपटियाही बाजार से अपने घर जा रहे थे. बाइक तेज रफ्तार में होने के कारण बाइक महासेतु के रेलिंग से टकरा गयी. जिसके कारण बाइक से गिरकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को एनएचएआई के एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़-भपटियाही में भर्ती कराया गया. जहां डॉ विभूति कुमार विमल ने दोनों घायलों का इलाज किया. लेकिन हालत गंभीर होने के कारण दोनों घायलों को सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. घटना में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए