रफ्तार का कहर : एनएच 27 पर रेलिंग से टकराई बाइक, दोनों युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया.

विज्ञापन

सुपौल जिले के ललितग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत क्वार्टर चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 27 से सटे स्थान पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे ने दो युवक की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल अत्यधिक गति में थी. हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. तुरंत पुलिस को सूचना दी. स्थानीय लोगों ने घायलों को संभालने की भरसक कोशिश की. मृतकों की पहचान सुरेश मरिक पिता दर्पी मरिक वार्ड संख्या 8, चिलौनी उत्तर, प्रतापगंज थाना व निर्मली निवासी मिथलेश मरिक के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक किसी आवश्यक कार्य से बाहर निकले थे. जो हादसे का शिकार हो गया. सूचना मिलते ही ललितग्राम थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया. थानाध्यक्ष अंजली कुमारी ने बताया कि एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया. पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है. घटना के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मच गया. जैसे ही हादसे की सूचना परिजनों को मिली, चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो उठा. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन