ePaper

बिहार पेंशनर शाखा की हुई बैठक, राज्य अधिवेशन में दो प्रतिनिधि भेजने का निर्णय

Updated at : 08 Mar 2026 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार पेंशनर शाखा की हुई बैठक, राज्य अधिवेशन में दो प्रतिनिधि भेजने का निर्णय

बैठक की अध्यक्षता शाखा के सभापति सुरेश्वर सिंह ने की

विज्ञापन

सुपौल. सदर प्रखंड अंतर्गत तेजेन्द्र उच्च माध्यमिक विद्यालय बरुआरी के सभागार में रविवार को बिहार पेंशनर शाखा बरुआरी, बरैल, जगतपुर एवं परसरमा-परसौनी के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता शाखा के सभापति सुरेश्वर सिंह ने की. बैठक में संगठन की गतिविधियों, पेंशनरों की समस्याओं तथा आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि राज्य शाखा के 44वें अधिवेशन में शाखा की ओर से दो प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा, ताकि पेंशनरों से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को राज्य स्तर पर प्रभावी ढंग से रखा जा सके. बैठक के दौरान शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्थानीय सांसद दिलेश्वर कामैत द्वारा बिहार पेंशनर शाखा बरुआरी, बरैल, जगतपुर तथा परसरमा-परसौनी के आजीवन सदस्य बनने पर उनके प्रति आभार व्यक्त किया. वक्ताओं ने कहा कि सांसद का यह कदम पेंशनरों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को दर्शाता है. शाखा के सभापति सुरेश्वर सिंह ने कहा कि पेंशनरों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है. उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने तथा एकजुट होकर पेंशनरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया. बैठक में विनय कुमार सिंह, श्यामानंद झा, रविन्द्र प्रसाद सिंह, नरेश प्रसाद सिंह, नित्यानंद सिंह, अशोक सिंह, सियाराम सिंह, महेश्वर सिंह, अर्जुन सिंह, विक्रम सिंह, अवधेश सिंह, राघवेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह, भूपेन्द्र सिंह, मोती सिंह, अनिल मल्लिक, सुरेश सिंह एवं ब्रह्मदेव मेहता सहित शाखा के कई अन्य सदस्य मौजूद रहे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन