पशु बांझपन निवारण शिविर का किया गया आयोजन

Updated:
विज्ञापन

शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित हुए

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. प्रखंड क्षेत्र के गौनहा गांव में शुक्रवार को पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान पशु चिकित्सकों द्वारा गर्भधारण नहीं करने वाली पशुओं का इलाज करते हुए मुफ्त दवाएं भी दी गयी. शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित हुए. शिविर के नोडल पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि शिविर में सैकड़ों जानवरों को कृमिनाशक दवाई दी गई एवं दस से पंद्रह जानवरों के बांझपन का इलाज किया गया. उन्होंने कहा कि पशु में मिनरल की कमी होने के कारण एवं समय-समय पर कृमिनाशक की दवाई नहीं देने से बांझपन की बीमारी होती है. कहा कि पशुपालन विभाग पशुओं में बांझपन को दूर करने के लिए तत्पर हैं. पशु चिकित्सक गांव-गांव में घूमकर शिविर का आयोजन कर रहे हैं. मौके पर डॉ सुरेंद्र पासवान, डॉ कुनाल किशोर एवं पशुधन सहायक कुमार मंजीत सहित कई चिकित्सक उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन