अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासंघ जिला इकाई की बैठक आयोजित

Updated:
विज्ञापन

अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासंघ जिला इकाई की बैठक आयोजित

विज्ञापन

सुपौल

आपके शहर में

विज्ञापन

अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासंघ जिला इकाई की बैठक रविवार को सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड अंतर्गत झाझा गांव में जीवछ मंडल के आवास पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिलाध्यक्ष महतो ने संगठन की मजबूती पर सदस्यों का ध्यान आकृष्ट कराया. साथ ही आगामी 15 सितंबर को चांदपीपर गांव में दुर्गानंद मंडल के आवास पर बैठक आयोजित कर सम्मेलन की सफलता पर चर्चा की जायेगी. इस अवसर पर संगठन का भी विस्तार किया गया. जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जीवछ मंडल, जिला प्रधान महासचिव हरि मंडल, जिला उपाध्यक्ष चनरदेव मंडल, जिला सचिव पुष्कर आनंद व जिला कोषाध्यक्ष रामनाथ मंडल को बनाया गया. बैठक में प्रभाष चंद्र मंडल, उपेंद्र मंडल, कामेश्वर मंडल, बलराम मंडल, देशरत्न मंडल, उपेंद्र मंडल, विशाल कुमार, ललन मंडल, योगेंद्र मंडल, दुर्गी प्रसाद मंडल, गोपी मंडल, दीपक कुमार मंडल, रामनारायण मंडल, चंद्रदेव मंडल, शिवनंदन मंडल, राम प्रसाद मंडल, मनोज कुमार मंडल, जय कृष्ण कुमार मंडल, रामू मंडल, महेंद्र मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन