स्थगित सेमिनार पर पुर्नविचार करने की अभाविप ने की मांग

Updated:
विज्ञापन

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह शैक्षणिक सेमिनारों के आयोजन के पक्ष में है

विज्ञापन

राघोपुर. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में पीएम उषा योजना के तहत प्रस्तावित सेमिनारों को कुलपति द्वारा स्थगित किए जाने के निर्णय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सिमराही इकाई द्वारा कड़ा विरोध जताया जा रहा है. इस मामले को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सिमराही स्थित कार्यालय परिसर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया. जिसमें परिषद ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाए हैं. एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह शैक्षणिक सेमिनारों के आयोजन के पक्ष में है. विश्वविद्यालय में शैक्षणिक माहौल को मजबूत करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आवश्यक हैं. कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेमिनार में कुछ कथित राष्ट्र विरोधी विचारधारा वाले व्यक्तियों की सहभागिता को लेकर कार्यकर्ताओं ने पहले ही आपत्ति दर्ज कराई थी. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक कुमार ने बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि जब तक विश्वविद्यालय में सेमिनार का आयोजन पुनः सुनिश्चित नहीं किया जाता, तब तक परिषद चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी. उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन