गाली-गलौज के बाद मारपीट, दो महिला गंभीर रूप से जख्मी

Updated:
विज्ञापन

घटना को लेकर भपटियाही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

विज्ञापन

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत के कुलीपट्टी गांव के वार्ड नंबर 02 में शुक्रवार को मारपीट की घटना में दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव के ही बाइक चालक अमरेश पासवान अन्य अपने दो साथी प्रेम कुमार व राजकुमार पासवान के साथ बाइक से जा रहा था. बाइक तेज रफ्तार में होने के कारण सड़क किनारे अनीता देवी के बकरी को ठोकर मार दिया. इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुआ और गाली-गलौज हुआ. गाली गलौज के बाद अमरेश पासवान, प्रेम पासवान और राजकुमार पासवान तीनों ने मिलकर अनीता देवी और बेबी देवी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. दोनों घायल महिला को परिजनों ने सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया. डॉ चंद्रभूषण मंडल ने दोनों घायल महिला का इलाज किया. लेकिन दोनों महीला का हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. घटना को लेकर भपटियाही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन