ePaper

गांधी मैदान में रंग, संगीत और सौहार्द का संगम: होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब

Updated at : 02 Mar 2026 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
गांधी मैदान में रंग, संगीत और सौहार्द का संगम: होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब

जिले के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे

विज्ञापन

सुपौल गांधी मैदान में सोमवार को राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला समिति के सौजन्य से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. रंगों, गीतों और आपसी सौहार्द से सराबोर यह आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए यादगार बन गया. मेला समिति के सचिव संजीव नयन गुप्ता के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में सांसद दिलेश्वर कामैत, नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव, एडीएम सचिदानंद सुमन, एसडीएम मनोहर कुमार साहु, डीपीआरओ विकास कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव की उपस्थिति में आयोजित होली मिलन समारोह में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी समारोह में जिले के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. सभी अतिथियों ने होली पर्व के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए आपसी भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया. कार्यक्रम की खास पहचान बनी होली के पारंपरिक गीत और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां. जैसे ही होली के गीतों की धुन बजी, मैदान में मौजूद लोग खुद को झूमने और थिरकने से रोक नहीं पाए. बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी रंगों में सराबोर नजर आए. लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं, जिससे पूरा माहौल उल्लास और अपनापन से भर गया. समिति की ओर से आगंतुकों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की भी विशेष व्यवस्था की गई थी. पारंपरिक और आधुनिक पकवानों का लोगों ने जमकर आनंद लिया. इस दौरान मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव द्वारा गाए गए गीत ने समां बांध दिया. उनके गीत पर सभी गणमान्य अतिथियों ने जमकर नृत्य किया, जिससे समारोह और भी जीवंत हो उठा. इस अवसर पर अमर कुमार चौधरी, जगदीश प्रसाद यादव, युगल किशोर अग्रवाल, हरेकांत झा, ओम प्रकाश यादव, प्रमोद विश्वास, कलानंद झा, अजय कुमार अजनवी, विनय भूषण सिंह, ललिता जायसवाल, रंजू झा, नीलम कुमारी, रामचंद्र यादव, मनमन सिंह, सुनील सिंह, प्रियंका कुमारी, मनोज झा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे. कुल मिलाकर यह होली मिलन समारोह न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि सामाजिक एकता, आपसी प्रेम और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने का भी सफल प्रयास साबित हुआ.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन