दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया

विज्ञापन

सुपौल. पिपरा थाना क्षेत्र के दुबियाही-दुलारी सड़क पर दुबियाही बाजार के समीप बुधवार को दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत इलाज के दौरान हो गयी. जानकारी अनुसार बेलदारा वार्ड नंबर 10 निवासी रामू पंडित के 30 वर्षीय पुत्र फुल कुमार अपने ससुराल हुलास से घर लौट रहा था. इसी दौरान दुबियाही बाजार के समीप दो बाइकों की टक्कर में वे गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिये सदर अस्पताल सुपौल लाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पिपरा पुलिस को दी गयी. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. मौत की खबर सुन कर परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. ज्ञात हो कि तीन साल पहले ही फुल कुमार की शादी हुई थी. जिसमें उन्हें एक साल का एक पुत्र भी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन