साजिश के तहत बीइओ व शिक्षक पर लगाया जा रहा आरोप

पिपरा : बिहार नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ गोपगुट के सदस्यों ने बीइओ पर लगाये जा रहे दुर्व्यवहार के मामले को एक सुनियोजित साजिश करार दिया. गोपगुट के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित एक बैठक में उच्चाधिकारियों से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गयी. बैठक में सदस्यों […]
पिपरा : बिहार नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ गोपगुट के सदस्यों ने बीइओ पर लगाये जा रहे दुर्व्यवहार के मामले को एक सुनियोजित साजिश करार दिया. गोपगुट के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित एक बैठक में उच्चाधिकारियों से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गयी. बैठक में सदस्यों ने कहा कि बीते आठ मार्च को विद्यालय प्रधान अंजली कुमारी द्वारा बीईओ सूर्य प्रसाद यादव के ऊपर अमर्यादित व्यवहार किये जाने का आरोप लगाते हुए डीएम, डीइओ,
बीडीओ व थाना से किया गया था. साथ ही एक शिक्षक संघ सहित कुछ शिक्षकों ने ऐतराज जताते हुए बीइओ का पुतला जला कर आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया. कुछ शिक्षकों द्वारा बेवजह आक्रोशित होने के मामले को देख गोपगुट के शिक्षकों ने बीइओ के पक्ष में खुल सामने उतर गये. जहां शिक्षकों के बीच की आपसी कलह की स्थिति सार्वजनिक होने लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










