एसएसबी ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

Updated at :18 Jan 2017 5:20 AM
विज्ञापन
एसएसबी ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

वीरपुर : भारत नेपाल सीमा स्थित भीमनगर एसएसबी कंपनी मुख्यालय के पिलर संख्या 207/4 के समीप से जवानों ने 284 बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. एसएसबी 45वीं बटालियन के सहायक सेनानायक नीरज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भीमनगर कंपनी के स्पेशल नाका पार्टी के जवानों ने शराब […]

विज्ञापन

वीरपुर : भारत नेपाल सीमा स्थित भीमनगर एसएसबी कंपनी मुख्यालय के पिलर संख्या 207/4 के समीप से जवानों ने 284 बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. एसएसबी 45वीं बटालियन के सहायक सेनानायक नीरज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भीमनगर कंपनी के स्पेशल नाका पार्टी के जवानों ने शराब के साथ एक कारोबारी को हिरासत में लिया है. 284 बोतल नेपाली देसी व विदेशी शराब के साथ भीमनगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 04 निवासी 21 वर्षीय छोटेलाल मुखिया को नेपाल प्रभाग से भारतीय प्रभाग में शराब तस्करी करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. बताया गया कि स्पेशल नाका पार्टी में एसआइ दिगर राम, एएसआइ जीडी सीमा, भाई पटेल, प्रभात सिंह मारवी, जीतेन्द्र कुमार शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन