सांसद ने किया गांवों का दौरा आमजनों की सुनी समस्याएं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2016 1:01 AM
मरौना : स्थानीय सांसद रंजीत रंजन ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया. इस दौरान सिसौनी पंचायत के निवर्तमान मुखिया सरफराज अहमद के आवासीय परिसर में सांसद श्रीमती रंजन की अगुआई में सभा का आयोजन किया गया. सभा में आमजनों ने सांसद के समक्ष अपनी समस्याओं को गिनाया. साथ ही समस्याओं […]
मरौना : स्थानीय सांसद रंजीत रंजन ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया. इस दौरान सिसौनी पंचायत के निवर्तमान मुखिया सरफराज अहमद के आवासीय परिसर में सांसद श्रीमती रंजन की अगुआई में सभा का आयोजन किया गया. सभा में आमजनों ने सांसद के समक्ष अपनी समस्याओं को गिनाया.
साथ ही समस्याओं के निदान का भी अपील की. सांसद ने बताया कि 223 पंचायत व 550 गांव के विकास को लेकर सांसद कोष में महज पांच करोड़ की राशि दी जाती है, जो इस बड़े क्षेत्र की समस्याओं के निदान के लिए कम है. क्षेत्र के विकास के लिए वे संसद में चर्चा के दौरान इस क्षेत्र के समस्याओं से रूबरू कराकर कार्य पूर्ण कराने का प्रयास करेंगी.
सांसद ने बिजली संबंधित समस्याओं पर बोलते हुए कहा कि बिजली की समस्या से निजात दिलाये जाने को लेकर यहां दो कंपनियां को कार्य में लगाया गया है, जहां एक तरफ पुराने व जर्जर तार को बदलने का कार्य कराया जायेगा. वहीं दूसरी कंपनी को गांवों में बिजली पहुंचाने के कार्य में लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










