इस बार की लड़ाई अमीरी व गरीबी के बीच : पप्पू यादव

Updated:
विज्ञापन

त्रिवेणीगंज : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बुधवार को अनूपलाल यादव महाविद्यालय परिसर में जनसभा के माध्यम से पार्टी प्रत्याशी अमला देवी को समर्थन देने की लोगों से अपील की. सभा को संबोधित करते हुए सांसद श्री यादव ने कहा कि वह हमेशा गरीबों के हक […]

विज्ञापन
त्रिवेणीगंज : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बुधवार को अनूपलाल यादव महाविद्यालय परिसर में जनसभा के माध्यम से पार्टी प्रत्याशी अमला देवी को समर्थन देने की लोगों से अपील की.

सभा को संबोधित करते हुए सांसद श्री यादव ने कहा कि वह हमेशा गरीबों के हक व अधिकार की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए एवं यूपीए गंठबंधन में मुसलमानों को टिकट देने में कोताही बरती, लेकिन जन अधिकार पार्टी ने अल्पसंख्यकों को उनका वाजिब हक देते हुए टिकट प्रदान किया.

अन्य जाति व धर्म के लोगों को भी वाजिब हक दिया गया. श्री यादव कहा कि इस बार की लड़ाई गरीबी व अमीरी के बीच की है. सांसद श्री यादव ने लालू प्रसाद व नीतीश कुमार का जम कर चोट किया. साथ ही जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी को एक मौका देने की अपील की. इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी अमला देवी, जिलाध्यक्ष प्रो जगदीश प्रसाद यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन