542 बोतल नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार

पुलिस अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर तस्कर की खोजबीन में जुट गयी
किशनपुर. गुप्त सूचना के आधार पर किशनपुर पुलिस रविवार की सुबह 542 बोतल नेपाली शराब बरामद किया. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय को रविवार की अहले सुबह सूचना मिली कि नौआबाखर पंचायत के हांसा गांव में कोसी नदी के किनारे होकर शराब का खेप लाया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस छापेमारी दल के साथ कोसी नदी के किनारे पहुंचा तो पुलिस के गाड़ी की रोशनी देखते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठा कर शराब छोड़कर भागने में सफल रहा. पुलिस द्वारा जब शराब की जांच की गयी तो 06 बोरा में रखे कुल 542 बोतल दिलवाले सोफी नेपाली शराब बरामद किया गया. पुलिस अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर तस्कर की खोजबीन में जुट गयी. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष के अलावा पुअनि अभिषेक कुमार, पिंटू कुमार, गृह रक्षक महेंद्र खिरहर, महेंद्र यादव, चालक धर्मेंद्र यादव आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




