वाहन चेकिंग के दौरान 50 लीटर शराब बरामद

दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त निर्मली. मरौना थाना की पुलिस ने कुशमोल ढलान के पास से 50 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि गश्ती पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कुशमोल ढलान से 50 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया. पूछताछ में दोनों तस्कर अपनी पहचान मधेपुर थाना क्षेत्र के बोचही गांव निवासी माधव मिश्रा व मो इजहार मंसूरी के रूप में बताया है. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि शराब व बाइक को जब्त कर तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




