बोलेरो से 495 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पकड़े गए तस्करों की पहचान करजाइन थानाक्षेत्र निवासी अशोक कुमार दास और रिंकू कुमार के रूप में की गई है

विज्ञापन

वीरपुर. रतनपुर थाना की पुलिस ने थानाक्षेत्र अंतर्गत डुमरी चौक के पास वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो से 495 लीटर शराब जब्त किया. इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. रतनपुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि एनएच 131 पर वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो सामने से आती दिखाई दी जिसकी जांच की गई. जांच के दौरान बोलेरो से 55 पेटी शराब बरामद की गई. तत्काल कार्रवाई करते हुए बोलेरो को थाना लाया गया. गिनती करने पर कुल 1650 बोतल शराब पाई गई. जिसकी मात्रा 495 लीटर था. बोलेरो पर दो व्यक्ति भी सवार थे. जब्त बोलेरो का नंबर बीआर 19क्यूसी / 2705 है. पकड़े गए तस्करों की पहचान करजाइन थानाक्षेत्र निवासी अशोक कुमार दास और रिंकू कुमार के रूप में की गई है. मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन