ट्रैक्टर पलटने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Updated:
विज्ञापन

पलटने पर उक्त चालक ट्रैक्टर के अंदर दब गया.

विज्ञापन

रतनपुर बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत रतनपुर पंचायत में ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जिसकी पहचान बचनु चकला वार्ड 5 निवासी 48 वर्षीय रामधारी शर्मा के रूप में हुई. मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि रामधारी शर्मा अपने निजी ट्रैक्टर से खेत जोतने के लिए जा रहा था. उसी क्रम में 32 आरडी नहर सायफन के समीप उंचाई पर ट्रैक्टर चढ़ाने के दौरान पलट गयी. पलटने पर उक्त चालक ट्रैक्टर के अंदर दब गया. घटना को देखकर आसपास के लोग पहुंचकर काफी मशक्कत से बाहर निकाला. उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गयी. मृतक अपने पीछे पत्नी एक पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन