लोक अधिकार मंच ने दिया धरना
सरायगढ़: लोक अधिकार मंच जिला इकाई सुपौल के तत्वावधान में बुधवार को शिव मंदिर में धरना दिया. अध्यक्षता मनिक लाल मंडल ने की. सत्य नारायण प्रसाद ने कहा कि बच्चों एवं महिलाओं के चहुमुखी विकास हेतु राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, विश्व बैंक आदि के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. लेकिन वर्तमान भारत सरकार ने […]
लेकिन वर्तमान भारत सरकार ने वर्ष 2014-15 की तुलना में वर्ष 2015-16 में बच्चों एवं महिलाओं के वार्षिक बजट में कटौती की है.
कोसी क्षेत्र के तटबंध के बीच ढ़ाई लाख वर्गमील में रहने वाले लोग कोसी त्रसदी के कारण पलायन, बेरोजगारी, भूख, गरीबी और बदहाली के शिकार हैं. इसके सर्वागीण विकास हेतु बिहार को विशेष पैकेज की जरूरत है. कहा कि देश में आजादी से पहले अधिकरण अधिनियम 1894 लागू था. उसमें लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वाले किसानों को जेल भेजने का प्रावधान नहीं था. धरना में मो इकबाल, महेंद्र प्रसाद यादव, गीता कुमारी, विनोद कुमार, अरविंद राम, भूपेंद्र प्रसाद यादव सहित अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










