हुड़दंगियों के साथ सख्ती से निबटा जायेगा: एसडीपीओ

Updated:
विज्ञापन

फोटो-12कैप्सन- बैठक में मौजूद एसडीएम व एसडीपीओ छातापुर थाना परिसर में बुधवार को होली पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता में अनुमंडल पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार झा ने की. मौके पर श्री झा ने कहा कि शांतिपूर्ण होली संपन्न कराना सबों की जिम्मेवारी है. बताया कि थाना क्षेत्र के पांच […]

विज्ञापन

फोटो-12कैप्सन- बैठक में मौजूद एसडीएम व एसडीपीओ छातापुर थाना परिसर में बुधवार को होली पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता में अनुमंडल पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार झा ने की. मौके पर श्री झा ने कहा कि शांतिपूर्ण होली संपन्न कराना सबों की जिम्मेवारी है. बताया कि थाना क्षेत्र के पांच स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस जवानों की तैनाती की जायेगी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर विद्यार्थी ने कहा कि हुड़दंग मचाने वालों के साथ सख्ती से निबटा जायेगा. उन्होंने इस बाबत थानाध्यक्ष को कई आवश्यक निर्देश दिये. जबकि बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि यहां हमेशा से शांतिपूर्ण तरीके से होली मनती रही है, इस बार भी ऐसा हीं होगा. इसमें सबों का सहयोग अपेक्षित है. इस मौके पर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी, सीओ रमेश कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र प्रसाद यादव, चेत नारायण मंडल, अरविंद यादव, विजय प्रकाश यादव, शालिग्राम पांडेय, सुशील प्रसाद कर्ण, उपेंद्र प्रसाद सिंह, अब्दुल कयूम, रघुवीर यादव, आफताब आलम, मकसूद मस्सन, इशरत प्रवीण, ललन यादव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन