284 बोतल नेपाली व अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

उक्त जानकारी भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी

विज्ञापन

सरायगढ़. भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात अलग-अलग पंचायतों में छापेमारी कर 284 बोतल अंग्रेजी व देसी नेपाली शराब बरामद की है. इस दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. उक्त जानकारी भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि चांदपीपर पंचायत, वार्ड संख्या 10 में शराब तस्कर संजय यादव के खाना बनाने वाले घर से 190 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद की गई. हालांकि, छापेमारी के दौरान संजय यादव फरार होने में सफल रहा. इस मामले में भपटियाही थाना कांड संख्या 41/26 के तहत उत्पाद अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. वहीं दूसरी कार्रवाई में पिपराखुर्द पंचायत से विभिन्न ब्रांड की 94 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान पवन मेहता को पिपरा खुर्द चौक पर पूछताछ के लिए रोका गया. उसके मोबाइल की जांच करने पर शराब की खरीद-बिक्री से संबंधित बातचीत रिकॉर्ड मिली. इसके बाद जब जांच की गई तो उसके घर के आगे खेत से अलग-अलग ब्रांड की 94 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई. इस मामले में भपटियाही थाना कांड संख्या 42/26 के तहत उत्पाद अधिनियम में केस दर्ज कर पवन मेहता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन