236 बोतल नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरार

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 10 Feb 2026 7:04 PM

विज्ञापन

बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की जा रही है

विज्ञापन

राघोपुर. थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में मंगलवार सुबह पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की है. हालांकि, तस्कर घने कोहरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच 27 के रास्ते शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सिमराही स्थित पुराने सिनेमा हॉल के पास घेराबंदी कर जांच अभियान शुरू कर दी. जैसे ही तस्कर ने पुलिस को देखा, वह अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला. पुलिस ने घटनास्थल से दो प्लास्टिक की बोरियों में कुल 236 बोतल देासी सोफिया नेपाली शराब बरामद की. इसके साथ ही एक ग्लैमर बाइक भी जब्त की गई. बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की जा रही है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन