नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 152 मरीजों का हुआ इलाज, दी गयी दवा

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों को मुफ्त चिकित्सा के साथ साथ मुफ्त दवाइयों का भी वितरण किया गया है.

विज्ञापन

सुपौल. एसएसबी 45वीं बटालियन ने सीमा चौकी रिफ़्यूजी कॉलोनी के वार्ड नंबर 03 क्षेत्र में शुक्रवार को निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. जानकारी देते हुए कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि एसएसबी सीमा की सुरक्षा के साथ साथ भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे अनेकों कार्यक्रम को भी अपनी देख-रेख में संचालित करती है. इन्हीं में से एक है सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगो के लिए “शुल्क मानव चिकित्सा शिविर कार्यक्रम” जिसके अंतर्गत सीमा पर रहने वाले ग्रामीणों को चिकित्सकीय लाभ प्रदान किया जाता है. शुक्रवार इसी क्रम में ग्राम रिफ़्यूजी कॉलोनी वार्ड नंबर 03 क्षेत्र में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसके अंतर्गत आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को मुफ्त चिकित्सा के साथ साथ मुफ्त दवाइयों का भी वितरण किया गया है. 45वी बटालियन एसएसबी के डॉ अभिषेक भारद्वाज सहायक कमांडेंट द्वारा मानव चिकित्सा शिविर में 49 पुरुष, 44 महिला एवं 59 बच्चों सहित कुल 152 लोगों का इलाज किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन