बाइक से गिर कर 40 वर्षीया महिला की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कहरा : बनगांव थाना क्षेत्र के बनगांव-महिषी मुख्य सड़क के गोरहो घाट के समीप अपने भाई के साथ एक बाइक से महिषी गांव जा रही बनगांव देवना स्थान निवासी बच्चा झा की 40 वर्षीय पत्नी शशिकला देवी की इलाज के दौरान मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बुधवार को शशिकला देवी अपने भाई के साथ […]
विज्ञापन
कहरा : बनगांव थाना क्षेत्र के बनगांव-महिषी मुख्य सड़क के गोरहो घाट के समीप अपने भाई के साथ एक बाइक से महिषी गांव जा रही बनगांव देवना स्थान निवासी बच्चा झा की 40 वर्षीय पत्नी शशिकला देवी की इलाज के दौरान मौत हो गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार को शशिकला देवी अपने भाई के साथ एक बाइक से अपने बच्चों को साथ लेकर मायके महिषी गांव जा रही थी.
रास्ते में बाइक के सड़क पर बने एक गड्ढे में चले जाने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गयी. जिसके कारण पीछे बैठी शशिकला देवी अचानक गिर गयी. जिससे उसके माथे में गहरी चोट आ गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को इलाज के लिए सहरसा ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन