बस ने महिला यात्री को कुचला, मौत
बलुआ बाजार : भीमपुर थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर गुरुवार की दोपहर बस की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना में मृतका के पति भी जख्मी हो गये. बताया जा रहा है कि ललित ग्राम ओपी क्षेत्र के ललित ग्राम वार्ड नंबर 14 निवासी मो साबिर अपने […]
बलुआ बाजार : भीमपुर थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर गुरुवार की दोपहर बस की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना में मृतका के पति भी जख्मी हो गये. बताया जा रहा है कि ललित ग्राम ओपी क्षेत्र के ललित ग्राम वार्ड नंबर 14 निवासी मो साबिर अपने ससुराल अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के पिठौरा गांव से अपनी पत्नी 20 वर्षीया नगमा खातून के साथ नरपतगंज बस स्टैंड से सुपर हमसफर बस बीआर 11एम 4011 से अपने मायके पिठौरा से अपने ससुराल ललितग्राम आ रही थी. इसी क्रम में भीमपुर थाना चौक के समीप बस के रुकने से बस से उतरने के क्रम में महिला बस के नीचे आ गयी. जिस कारण महिला के शरीर पर बस का पिछला चक्का चढ़ गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए