आज से तीन दिनों तक बंद रहेगी सभी दवा दुकान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सुपौल : केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर 22 से 24 जनवरी तक जिले के सभी थोक एवं खुदरा दवा दुकान बंद रखने का निर्णय लिया गया है. पहली बार सभी दवा थोक एवं खुदरा दवा दुकानें बंद रहेगी. जानकारी देते एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक यादव एवं सचिव प्रमोद कुमार कर्ण ने […]
विज्ञापन
सुपौल : केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर 22 से 24 जनवरी तक जिले के सभी थोक एवं खुदरा दवा दुकान बंद रखने का निर्णय लिया गया है. पहली बार सभी दवा थोक एवं खुदरा दवा दुकानें बंद रहेगी. जानकारी देते एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक यादव एवं सचिव प्रमोद कुमार कर्ण ने बताया कि औषधि नियंत्रण प्रशासक के द्वारा खुदरा दवा व्यवसायियों को फार्मासिस्ट की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के नाम पर शोसण किया जाता है.
आपके शहर में
विज्ञापन
वहीं अन्य छोटे-छोटे तकनीकी कारणों से व्यवसायियों का उत्पीड़न किया जाता है. जिसके कारण बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा तीन दिवसीय बंद का निर्णय लिया गया. उनकी प्रमुख मांगों में फार्मासिस्ट की समस्या दूर होने तक विभाग द्वारा जारी निरीक्षण के आड़ में उत्पीड़न बंद करने, विभागीय कार्रवाई में राहत देने, दवा दुकानों में निरीक्षण ड्रग एक्ट के अनुसार करने आदि की मांगें की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन