14 पैक्सों में से 06 अध्यक्षों के चुनाव लड़ने पर रोक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
वीरपुर : बसंतपुर प्रखंड के 06 पैक्स अध्यक्ष आगमी चुनाव नही लड़ सकेंगे. इन सदस्यों पर गबन से संबंधित मामला न्यायालय में चल रहा है. हालांकि इस श्रेणी में प्रखंड के 14 में से 07 पैक्स शामिल थे. लेकिन जिला सहकारिता पदाधिकारी अरविंद पासवान द्वारा निर्वाची पदाधिकारी सह बसंतपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह […]
विज्ञापन
वीरपुर : बसंतपुर प्रखंड के 06 पैक्स अध्यक्ष आगमी चुनाव नही लड़ सकेंगे. इन सदस्यों पर गबन से संबंधित मामला न्यायालय में चल रहा है. हालांकि इस श्रेणी में प्रखंड के 14 में से 07 पैक्स शामिल थे. लेकिन जिला सहकारिता पदाधिकारी अरविंद पासवान द्वारा निर्वाची पदाधिकारी सह बसंतपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह को लिखे पत्र में एक पैक्स का नाम शामिल नहीं है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रखंड के जिन पैक्स अध्यक्ष के चुनाव लड़ने पर रोक लगाई गई है उसमें बसंतपुर, हृदयनगर, बनेलीपट्टी, बलभद्रपुर, विशनपुर शिवराम एवं भगवानपुर पैक्स का नाम शामिल है. इस श्रेणी में दीनबंदी पैक्स का नाम भी पूर्व में शामिल था.
लेकिन जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा निर्वाची पदाधिकारी को दिए गए पत्र में इनका नाम शामिल नहीं है. इसको लेकर चुनाव लड़ने से रोके गये पैक्स अध्यक्ष की राय रही कि जिला सहकारिता पदाधिकारी इस मामले में दोहरा मापदंड अपना रहे हैं. एक ही मामले में एक को चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है, तो दूसरे को इजाजत दी जा रही है.
जो किसी भी मायने में सही नहीं कही जा सकती है. इस संबंध में जब जिला सहकारिता पदाधिकारी अरविंद पासवान से पूछा गया तो उनका कहना था कि एक पैक्स दिनबंदी का मामला बांकी के 06 पैक्स से भिन्न था. इनकी चिट्ठी अलग से निकाली जाएगी. 06 पैक्स के अध्यक्ष को चुनाव लड़ने से रोके जाने एवं 01 का नाम सूची से अलग रखने के जिला सहकारिता पदाधिकारी के आदेश को दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन