चालकों व इमटी कर्मियों ने आपातकालीन सेवा किया ठप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सुपौल : सदर अस्पताल में गुरुवार को ड्रेसिंग व आपातकालीन कक्ष में घंटों भर कार्य ठप रहने से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. ईएमटी कर्मी को कार्य से मुक्त करने पर वे लोग ड्रेसर कार्य से भी अपने को अलग कर लिया. ईएमटी द्वारा ड्रेसिंग व आपातकालीन कक्ष को बंद कर घंटों […]
विज्ञापन
सुपौल : सदर अस्पताल में गुरुवार को ड्रेसिंग व आपातकालीन कक्ष में घंटों भर कार्य ठप रहने से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. ईएमटी कर्मी को कार्य से मुक्त करने पर वे लोग ड्रेसर कार्य से भी अपने को अलग कर लिया. ईएमटी द्वारा ड्रेसिंग व आपातकालीन कक्ष को बंद कर घंटों कार्य का बहिष्कार कर दिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
जिसके कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. जानकारी मुताबिक उपाधीक्षक के द्वारा निर्गत पत्र ज्ञापांक 253 के माध्यम से चालक विजय कुमार व संजय कुमार एवं ईएमटी राम कुमार व मो शाकिब हुसैन को 108 एंबुलेंस बीआर 50 पी-0424 को बंद करने का आदेश दिया.
जिस कारण उक्त सभी कर्मी आदेश का विरोध करने लगे. इसके बाद मौके पर पहुंचे अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरूण कुमार वर्मा ने आक्रोशित कर्मियों को शांत कराया. आश्वासन देते कहा कि जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा आवंटन की मांग की गई है.
तीन दिनों के भीतर कार्य पर लौटा लेने का भरोसा दिलाया. जिसके बाद धीरे-धीरे हालात सामान्य होता गया और आपातकालीन कक्ष में कामकाज शुरू हुआ. कर्मियों ने कहा कि यदि तीन दिन के भीतर यदि उनलोगों का मांग पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जायेगा.
कार्य बहिष्कार को लेकर लोग घंटों भर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. जिसके कारण परिजन अपने रोगियों को लेकर इधर-उधर भटकते रहे. इसी तरह सदर प्रखंड के जगतपुर गांव वार्ड नंबर 10 निवासी शत्रुघ्न कामत अपनी पोती की उपचार के लिये अस्पताल पहुंचे थे. जिन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा.
वहीं नगर परिषद वार्ड नंबर 20 हुसैन चौक निवासी मो शफीक अपने दो वर्षीय पुत्र नबाब को लेकर बिना इलाज कराए लौट गये. उन्होंने कहा कि घंटों बीत चुके हैं. उनका पुत्र दर्द से कराह रहा है. लेकिन पर्ची कटाने के बावजूद भी काफी देर तक उसका इलाज संभव नहीं हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन