चोरी की घटनाओं पर नहीं लग रहा लगाम एक ही रात तीन दुकानों में चोरी से हड़कंप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Nov 2019 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

राघोपुर : थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों पर लगाम नहीं लग पा रहा है. जिसके कारण यहां के व्यवसायी वर्ग काफी भयभीत हैं. ताजा मामले में मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. हालांकि दुकानदारों ने घटना में […]
विज्ञापन
राघोपुर : थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों पर लगाम नहीं लग पा रहा है. जिसके कारण यहां के व्यवसायी वर्ग काफी भयभीत हैं. ताजा मामले में मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. हालांकि दुकानदारों ने घटना में संलिप्त एक चोर को चोरी के सामान के साथ सिमराही जेपी चौक से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
साथ ही राघोपुर थाना को आवेदन देकर चोर पर सख्त कार्रवाई करने हेतु गुहार लगाया. थाना को दिये आवेदन में किराना दुकानदार संजीव कुमार साह ने बताया कि सोमवार की रात्रि नौ बजे वे लोग अपना दुकान बंद कर घर चले गये. सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा पड़ा है.
इस घटना की जानकारी जब उन्होंने अपने पड़ोसी दुकानदारों को दिया तो उन्हें जानकारी मिली कि बगल के दुकानदार राजू साह के दुकान एवं अमित कुमार साह के होटल में भी चोरी की घटना हुई है. जिसके बाद तीनों दुकानदारों ने इस घटना की सूचना राघोपुर थाना को दिया.
इसी दौरान दुकानदारों ने देखा कि सिमराही जेपी चौक स्थित हनुमान मंदिर के समीप एक व्यक्ति बोरा के साथ खड़ा था और नेपाल जाने के लिए ऑटो रिजर्व कर रहा था. शक के आधार पर उनलोगों ने उक्त व्यक्ति की तलाशी ली तो पाया कि बोरे में उनलोगों के दुकान से चोरी गया सामान रखा हुआ है. जिसके बाद दुकानदारों ने उक्त चोर को बरामद सामान व नकदी के साथ राघोपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया.
बताया कि उक्त चोर की पहचान नेपाल के विराटनगर निवासी के रूप में की गयी है, जो नाबालिग है. मामले के बाबत थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि दुकानदारों के द्वारा चोर से बरामद सामान व नकदी का मिलान किया जा रहा है. साथ ही गिरफ्तार चोर से आवश्यक पूछताछ की जा रही है. दुकानदारों द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर कांड अंकित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




