एनएच 57 पर दो बाइकों में हुई टक्कर एक महिला व दो युवक हो गये जख्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
निर्मली : थाना क्षेत्र के हरियाही स्थित हर्ष पेट्रोल पंप के निकट एनएच 57 पर गुरुवार को दो बाइक की टक्कर में एक महिला सहित दो युवक जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल ही एनएचएआई को घटना की सूचना दी. जिसके बाद एनएचएआई के एंबुलेंस से जख्मियों को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्मली […]
विज्ञापन
निर्मली : थाना क्षेत्र के हरियाही स्थित हर्ष पेट्रोल पंप के निकट एनएच 57 पर गुरुवार को दो बाइक की टक्कर में एक महिला सहित दो युवक जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल ही एनएचएआई को घटना की सूचना दी. जिसके बाद एनएचएआई के एंबुलेंस से जख्मियों को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्मली लाया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
जहां प्राथमिक उपचार उपरांत बेहतर इलाज हेतु तीनों जख्मी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि दो युवक बाइक पर सवार होकर प्रतापगंज से दरभंगा की दिशा में जा रहे थे. इसी दौरान एनएच 57 पर क्रॉस कर रहे एक बाइक से टक्कर हो गयी. जिसमें एक बाइक पर सवार महिला एवं दूसरे बाइक पर सवार दोनों युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए.
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राम प्रसाद मेहता ने बताया कि जख्मी महिला मधुबनी जिला के लौकही थाना क्षेत्र अंतर्गत बगेवा निवासी जीवछ साह की पत्नी बिंदी देवी का सिर फटने से काफी खून बह रहा था. वहीं अन्य बाइक पर सवार जख्मी युवक प्रतापगंज वार्ड नंबर 16 निवासी पवन ठाकुर एवं नवीन कुमार झा के सिर एवं हाथ-पैर में चोटें आयी है. बताया कि तीनों जख्मियों को बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन