शराब पीकर हंगामा कर रहा युवक हटिया चौक से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

निर्मली : नगर के हटिया चौक पर शाम में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को निर्मली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शराबी नगर के वार्ड नंबर 04 निवासी 30 वर्षीय दिलीप साह बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने बताया कि बुधवार की संध्या गुप्त सूचना मिली कि हटिया चौक पर […]

विज्ञापन

निर्मली : नगर के हटिया चौक पर शाम में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को निर्मली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शराबी नगर के वार्ड नंबर 04 निवासी 30 वर्षीय दिलीप साह बताया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने बताया कि बुधवार की संध्या गुप्त सूचना मिली कि हटिया चौक पर शराब पीकर एक युवक हो हंगामा कर रहा है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस पहुंची तो युवक को नशे में हो-हंगामा करते हुए पाया.
इसके बाद युवक की ब्रेथ एनलाइजर से जांच की गयी. इसमें 178 एमजी/100 एमएल शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके बाद युवक की चिकित्सीय जांच करायी गयी तो उसमें भी शराब पीने की पुष्टि हुई. बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन