घर का ताला तोड़ एक लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी

Updated:
विज्ञापन

सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित झखराही आदर्श नगर वार्ड नंबर 26 में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा एक लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली गयी. बताया जाता है कि वार्ड नंबर 26 निवासी महालेखाकार पटना में कार्यरत सिपाही मनोज कुमार वर्मा के घर को सूना पाकर चोरों ने हाथ साफ कर […]

विज्ञापन

सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित झखराही आदर्श नगर वार्ड नंबर 26 में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा एक लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली गयी. बताया जाता है कि वार्ड नंबर 26 निवासी महालेखाकार पटना में कार्यरत सिपाही मनोज कुमार वर्मा के घर को सूना पाकर चोरों ने हाथ साफ कर लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
सदर थाना में आवेदन देकर श्री वर्मा की पत्नी शिखा वर्मा ने बताया है कि उनके पति श्री वर्मा बाहर में नौकरी करते हैं तथा वे अपनी मां को देखने के लिये अपने नैहर जगतपुर गयी हुई थी. जहां शुक्रवार को करीब एक बजे दिन में अपने मुहल्ले से मोबाइल पर सूचना मिला कि घर का कुंडी टूटा हुआ है. आने पर पता चला कि गुरुवार की रात घर को सूना पाकर चोरों ने चोरी कर ली.
उन्होंने बताया कि घर से सोने व चांदी का जेवर, करीब 15 हजार रुपये नगर, बर्तन व कीमती कपड़े चुरा लिया गया. श्रीमती वर्मा ने कहा कि इससे पहले दो वर्ष पूर्व लाखों की चोरी हो गयी थी. जिसके आलोक में सदर थाना में आवेदन भी दिया गया था. लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका. चोरी की घटना के बाबत पीड़िता ने सदर थाना में आवेदन समर्पित किया है. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मंडल ने बताया कि घटना की छानबीन कर पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन