नौ किलोमीटर दूर जाकर बूथ पर मतदान करेंगे मतदाता

Updated:
विज्ञापन

वीरपुर : छतौनी के मतदाता अब भी 09 किलोमीटर दूर मध्य विद्यालय परसाही में मतदान करने के लिये उत्सुक नहीं दिख रहे हैं. मतदाताओं के बीच मतदान को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है. जबकि मतदान में मात्र 02 दिनों का समय शेष है. मालूम हो कि छतौनी गांव के मतदाताओं का मतदान केंद्र […]

विज्ञापन

वीरपुर : छतौनी के मतदाता अब भी 09 किलोमीटर दूर मध्य विद्यालय परसाही में मतदान करने के लिये उत्सुक नहीं दिख रहे हैं. मतदाताओं के बीच मतदान को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन
जबकि मतदान में मात्र 02 दिनों का समय शेष है. मालूम हो कि छतौनी गांव के मतदाताओं का मतदान केंद्र पूर्व में 01 किलोमीटर की दूरी पर मध्य विद्यालय ढांढा में हुआ करता था, जो गत विधानसभा चुनाव के समय 09 किलोमीटर दूर परसाही कर दिया गया. मतदाताओं ने इसके विरोध में बसंतपुर बीडीओ देवानंद कुमार सिंह के समक्ष अपना विरोध भी जताया. लेकिन बूथ परिवर्तन नहीं हुआ. अब मतदाता असमंजस में है.
छतौनी निवासी मतदाता चंदेश्वरी यादव, अमलेश पासवान आदि का कहना है कि लोग मतदान तो करेंगे पर अधिक दूरी के कारण काफी कम लोग इसमें हिस्सा ले पायेंगे. इतनी दूरी तय कर मतदान केंद्र तक पहुंचना आसान नहीं होगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन