ePaper

एक लाख भारतीय व एक लाख नेपाली करेंसी जब्त

Updated at : 04 Apr 2019 3:31 AM (IST)
विज्ञापन
एक लाख भारतीय व एक लाख नेपाली करेंसी जब्त

भीमनगर : सीमावर्ती भीमनगर में एसएसबी 45 वी बटालियन के शैलेशपुर बीओपी के जवानों ने मंगलवार को सघन जांच के दौरान एक लाख भारतीय व एक लाळ नेपाली रूपये जब्त किया. एसएसबी 45 वी बटालियन के डिप्टी कमांडेंट मनोज सनवाल ने बताया कि दो लोगों से नकद रुपये की जब्ती की गयी है. अचार संहिता […]

विज्ञापन

भीमनगर : सीमावर्ती भीमनगर में एसएसबी 45 वी बटालियन के शैलेशपुर बीओपी के जवानों ने मंगलवार को सघन जांच के दौरान एक लाख भारतीय व एक लाळ नेपाली रूपये जब्त किया.

एसएसबी 45 वी बटालियन के डिप्टी कमांडेंट मनोज सनवाल ने बताया कि दो लोगों से नकद रुपये की जब्ती की गयी है. अचार संहिता लागू होने के बाद 25 हजार से अधिक की राशि ले जाने पर कार्रवाई की गयी है. डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि जवान अपने पोस्ट पर ड्यूटी कर रहे थे. मधुबनी जिले के माधोपुर निवासी नेपाल से अपने घर जा रहे थे.
समान जांच के दौरान एक लाख रुपया उनके बैग से बरामद किया गया. नेपाल के सिरहा जिले के निवासी जय नारायण सिंह की जांच के दौरान एक लाख नेपाली करेंसी जब्त किया गया. जब्त किये गये रुपये सुपौल कोषागार में जमा करायी गयी है.
पकड़े गये दोनों लोगों को वीरपुर थाना को सुपुर्द कर दिया गया. पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया. जांच में हरेश्वर अधिकारी, रविश कुमार व अन्य एसएसबी के जवान शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन