शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच घर सहित लाखों की संपत्ति राख
Updated at : 26 Mar 2019 1:45 AM (IST)
विज्ञापन

पिपरा : थना क्षेत्र के बसहा पंचायत के भोकायर गांव के वार्ड नंबर 16 में सोमवार को करीब 12 बजे दिन में शॉट सर्किट से आग लग गयी. आग लगने से 05 घर जल कर पूरी तरह राख हो गयी. आग लगने से लाखों की क्षति बताई जा रही है. चावल, गेहूं , आलू, सोना, […]
विज्ञापन
पिपरा : थना क्षेत्र के बसहा पंचायत के भोकायर गांव के वार्ड नंबर 16 में सोमवार को करीब 12 बजे दिन में शॉट सर्किट से आग लग गयी. आग लगने से 05 घर जल कर पूरी तरह राख हो गयी. आग लगने से लाखों की क्षति बताई जा रही है.
चावल, गेहूं , आलू, सोना, चांदी, रुपये सभी कुछ जल कर राख हो गया. आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी.
सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंचकर आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक घर सहित सारा सामान जल कर राख हो चुका था. पीड़ित परिवारों में उपेन्द्र यादव, योगेन्द्र यादव, राजनंदन यादव, गोपाल यादव, धर्मेन्द्र यादव, देवदंज यादव, मिथिलेश यादव, प्रवेज कुमार आदि शामिल हैं. अगलगी कि सूचना अंचलाधिकारी पिपरा को दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




