मवेशी लदा ट्रक पलटा, दो मवेशियों की मौत, एक दर्जन मवेशी जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Mar 2019 5:21 AM
राघोपुर : भपटियाही थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव के निकट एनएच 57 पर मंगलवार की अहले सुबह लगभग चार बजे ओवरटेक के चक्कर तीन वाहनों की आपस टक्कर हो गयी. इसमें एक मवेशी लदा ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा. इससे मौके पर ही दो मवेशियों की मौत हो गई. इस घटना में पटना […]
राघोपुर : भपटियाही थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव के निकट एनएच 57 पर मंगलवार की अहले सुबह लगभग चार बजे ओवरटेक के चक्कर तीन वाहनों की आपस टक्कर हो गयी. इसमें एक मवेशी लदा ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा. इससे मौके पर ही दो मवेशियों की मौत हो गई. इस घटना में पटना से किशनगंज जा रही एक बस राजरथ ट्रेवल्स भी क्षतिग्रस्त हो गई.
इसमें बैठे लगभग आधा दर्जन यात्री घायल हो गए. सुपौल से रेफर मरीज को छोड़कर वापस लौट रही एंबुलेंस ने मौके से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया. जहां सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










