12 वर्षीय छात्र लापता, छानबीन में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

प्रतापगंज थाना क्षेत्र के गोविंदपुर वार्ड नंबर छह से 12 वर्षीय छात्र शंकर कुमार लापता हो गया

विज्ञापन

प्रतापगंज प्रतापगंज थाना क्षेत्र के गोविंदपुर वार्ड नंबर छह से 12 वर्षीय छात्र शंकर कुमार लापता हो गया. 29 जनवरी की सुबह घर से वह खेलने निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा. उसके पिता अच्छे लाल राम ने एक फरवरी को प्रतापगंज पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है. शंकर के पिता अच्छे लाल राम ने बताया कि 29 जनवरी की सुबह उसकी मां ने उसे स्कूल जाने को कहा था, लेकिन वह खेलने चला गया. शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की. शंकर सुबह घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर एक बड़ी नहर पर खेलने गया था. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला. इसके बाद अच्छे लाल राम ने अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि आवेदन के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन