चोर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Published at :19 Aug 2017 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
चोर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

राघोपुर : थाना क्षेत्र के हुलास पंचायत में गुरुवार की रात ग्रामीणों ने रंगे हाथ एक चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी अनुसार पंचायत के वार्ड नंबर 02 निवासी सहदेव ठाकुर अपने घर में सो रहे थे कि उसी दौरान एक चोर उनके घर का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर […]

विज्ञापन

राघोपुर : थाना क्षेत्र के हुलास पंचायत में गुरुवार की रात ग्रामीणों ने रंगे हाथ एक चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी अनुसार पंचायत के वार्ड नंबर 02 निवासी सहदेव ठाकुर अपने घर में सो रहे थे कि उसी दौरान एक चोर उनके घर का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर गया. अचानक रात लगभग दो बजे खट-खट की आवाज सुनायी पड़ने पर गृहस्वामी की नींद खुल गयी. कमरे में देखा कि एक चोर अंदर में खड़ा है.

उसके बाद हल्ला करने पर ग्रामीण की भीड़ भी इक्कट्ठा हो गयी और चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया गया. जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना राघोपुर पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं चोर की तलाशी लेने के बाद चोरी किये गये समान भी बरामद किया गया. थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि उक्त चोर थाना क्षेत्र के हरिपुर पंचायत निवासी दिलीप मंडल है. जिसके विरुद्ध थाना कांड अंकित कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन