Supaul Crime : जमीन विवाद में एसिड अटैक, एक बुरी तरह से जख्मी, बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने किया रेफर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2022 7:19 PM

विज्ञापन

Supaul Crime : सुपौल में जमीन विवाद में एसिड अटैक का मामला सामने आया है. इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे डाक्टरों ने रेफर कर दिया है. वहीं, मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.

विज्ञापन

सुपौल. जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रतौली पंचायत में बुधवार की सुबह दो पक्षों के बीच जमीन विवाद में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर एसिड से अटैक कर दिया. जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

एसिड अटैक में एक घायल 

मामला जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रतौली पंचायत का है. बताया जा रहा है कि इस पंचायत के राजकुमार साह के भाई रामकुमार गुप्ता छह माह पूर्व अपने हिस्से की दो कट्टा दस धूर जमीन गांव के शशिभूषण सिंह के हाथों बेच दी. इसके बाद शशिभूषण सिंह उस जमीन पर बाउंड्री वाल बनाने के लिए मेटेरियल गिराया. राजकुमार साह ने काम करने से मना कर दिया. जिसको लेकर दोनों पक्ष में मारपीट हो गई. इसी बीच राजकुमार साह, सत्तो मंडल व लाल साह ने शशिभूषण सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार के शरीर पर एसिड फेंक दिया. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया.

डॉक्टरों ने किया रेफर

घायल व्यक्ति को गांव के लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने नाजुक स्थित देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. वहीं, इस मामले को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने बताया कि इस घटना में उन लोगों को फंसाने की कोशिश की जा रही है. ऐसिड अटैक की बात बेबुनियाद है.

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पिपरा थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मारपीट में शामिल राजकुमार साह व सत्तो मंडल को गिरफ्तार कर लिया. विवाद नहीं बढ़े इसको लेकर पुलिस कैम्प कर रही है. थानाध्यक्ष सिंह ने बताया कि जमीन विवाद में एसिड अटैक का मामला है, जिसमें एक युवक के घायल होने की सूचना है. फिलहाल पुलिस कैंप कर रही है, स्थिति सामान्य है. वहीं, बताया जा रहा है कि एक माह पूर्व थाना परिसर में दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत में मामले का समाधान करने का प्रयास किया गया, लेकिन एक पक्ष के विरोध करने पर सहमति नहीं बनी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन