Success Story: पिता कटिहार के एक थाने में हैं चौकीदार...बेटा बना दरोगा, दूसरे प्रयास में मिली सफलता

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 13 Jul 2024 9:05 AM

विज्ञापन

अपनी माता और प्रियजनों क साथ खगेश

Success Story: खगेश कुमार अपने बुलंद हौसले और पढ़ाई के प्रति जुनून के बल पर दूसरे प्रयास में ही पुलिस अवर सेवा आयोग 2023 की परीक्षा में सफलता हासिल कर ली. वे सब इंस्पेक्टर का पद हासिल कर अपने माता-पिता ही नहीं बल्कि अपने गांव अपने प्रखंड कोढ़ा का नाम भी रोशन किया है.

विज्ञापन

Success Story: वो कहते हैं न कि मिल हीं जाएगी मंजिल भटकते-भटकते गुमराह तो वो हैं जो घर से निकले ही नहीं. इस शेर को कटिहार के कोढ़ा प्रखंड स्थित महेशपुर ग्राम निवासी खगेश कुमार ने चरितार्थ कर दिखाया है.

खगेश ने मिशाल पेश कर दी है कि इंसान के अंदर अगर मंजिल पाने की जिद हो तो वह यकीनन अपनी मंजिल तक पहुंचने में कामयाब हो ही जाता है. खगेश कटिहार के रहने वाले एक चौकीदार के बेटे हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से अपने परिवार का नाम रोशन कर दिया है.

पिता फलका थाना में हैं चौकीदार

खगेश कुमार अपने बुलंद हौसले और पढ़ाई के प्रति जुनून के बल पर दूसरे प्रयास में ही पुलिस अवर सेवा आयोग 2023 की परीक्षा में सफलता हासिल कर ली. वे सब इंस्पेक्टर का पद हासिल कर अपने माता-पिता ही नहीं बल्कि अपने गांव अपने प्रखंड कोढ़ा का नाम भी रोशन किया है.

उनकी इस कामयाबी पर उनके पिता जगदीश ततमा जो वर्तमान में फलका थाना में चौकीदार के पद पर तैनात होकर अपनी सेवा दे रहे हैं, वह अपने बेटे की अपार सफलता पर खुशी से झूम उठे.

ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 15 से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, ये है प्रक्रिया…

घर पर ही रहकर की ऑनलाइन पढ़ाई

माता-पिता के अलावा ग्रामीणों में भी इस कामयाबी को लेकर खुशी का माहौल है. जब से वे सफल हुए हैं उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. खगेश कुमार ने गवर्नमेंट इंटर कॉलेज कोढ़ा से मैट्रिक व इंटर तक की शिक्षा प्राप्त कर आर के के कॉलेज पूर्णिया से स्नातक की डिग्री प्राप्त की. घर पर ही रहकर ऑनलाइन पढ़ाई करते हुए अपने दूसरे प्रयास में हीं वे सब इंस्पेक्टर बन गए.

बचपन से ही काफी मेधावी हैं खगेश

उनके परिजनों एवं माता सीता देवी का कहना है कि वह बचपन से ही काफी मेधावी तेज तर्रार थे और पढ़ने के मामले में वह कभी भी आलस नहीं किया करते थे. उनके अंदर हर वक्त कुछ बेहतर करने की चाहत होती थी. इसी चाहत से प्रेरित होकर पुलिस अवर सेवा आयोग 2023 की परीक्षा में सब इंस्पेक्टर का पद हासिल किया है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन