बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 15 से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, ये है प्रक्रिया…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Jul 2024 9:05 AM

विज्ञापन

Bihar Police Constable Admit Card 2024: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है. केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती ने बिहार पुलिस में ‘सिपाही’ के 21,391 पदों पर भर्ती के लिए एडमीट कार्ड जारी करने की तारीखों का ऐलान हो गया है.

विज्ञापन

Bihar Police Constable Admit Card 2024: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है. बिहार सरकार के गृह विभाग, आरक्षी शाखा के अंतर्गत केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती ने बिहार पुलिस में ‘सिपाही’ के 21,391 पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है.

विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार लिखित परीक्षा 7, 11 18, 21, 25 और 28 अगस्त को आयोजित की जाएगी. परीक्षा सभी तिथियों पर 2-2 घंटे की एकल पाली में होगी.

बता दें कि CBSC द्वारा बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 1, 7 और 15 अक्टूबर 2023 को आयोजित की जानी थी, लेकिन परीक्षा में कदाचार के सामने आए मामलों की वजह से पर्षद द्वारा इस परीक्षा को 3 अक्टूबर को रद्द कर दिया गया था. तब से इस भर्ती के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों को नई परीक्षा तिथि का इंतजार था.

ये भी पढ़ें: एनआईटी के छात्र ने तैयार किया ऐप, अब घर बैठे किसी भी डॉक्टर के पास लगा सकते हैं नंबर…

प्रवेश पत्र 15 जुलाई से करें डाउनलोड

CSBC ने बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 2023-24 की नई तारीखों के ऐलान के साथ ही साथ इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए आवश्यक प्रवेश-पत्र जारी करने की तिथि भी घोषित कर दी है. विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए अपना प्रवेश पत्र 15 जुलाई से डाउनलोड कर सकेंगे.

प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड (Admit Card Download Process)

उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र ऑनलाइन मोड में CSBC की आधिकारिक वेबसाइट, csbc.bih.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे. पर्षद द्वारा प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक को ओपन करने के बाद उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक कर अपना आवेदन क्रमांक और अन्य विवरण भरकर सबमिट करेंगे. उसके बाद उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन