Bihar Land Survey : भूमि सर्वे के लिए शिविर कार्यालय में जमा कराएं दावा प्रपत्र

Updated:
विज्ञापन

Bihar Land Survey : बिहार में भूमि सर्वेक्षण को लेकर इन दिनों भ्रामक प्रचार प्रसार जोरों पर है. आम लोगों को इससे बचने तथा यथाशीघ्र अपना दावा प्रपत्र शिविर कार्यालय में जमा करने की अपील की.

विज्ञापन

बिहार में भूमि सर्वेक्षण को लेकर इन दिनों भ्रामक प्रचार प्रसार जोरों पर है. आम लोगों को इससे बचने तथा यथाशीघ्र अपना दावा प्रपत्र शिविर कार्यालय में जमा करने की अपील सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी गौरव मौर्या ने की. उन्होंने कहा कि सर्वे प्रक्रिया पर किसी तरह की रोक नहीं लगायी गयी है, बल्कि आवश्यक राजस्व दस्तावेज इकट्ठा करने तथा सुधार के लिए सरकार ने अवधि विस्तार किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जल्द से जल्द सर्वे का काम पूरा करना चाहती है सरकार

सरकार यथाशीघ्र सर्वे कार्य पूरी करने के पक्ष में है. रैयत अफवाह से बचें और ससमय आवश्यक राजस्व दस्तावेज शिविर कार्यालय को समर्पित कर सर्वे कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. उक्त बातें उन्होंने उदवंंतनगर पंचायत सरकार भवन स्थित कार्यालय में कानूनगो व अमीन के साथ हुई. बैठक के दौरान कहीं. उन्होंने सर्वे कर्मियों से गांव गांव जाकर रैयतों में जागरूकता पैदा कराने की बात कही जिससे अधिक-से-अधिक दावा पत्र ससमय जमा हो सके.

सरकार ने रैयतों को दिया है तीन महीने का वक्त

बताते चलें राजस्व मंत्री ने घोषणा की थी कि रैयत तीन महीने में अपना कागजात दुरूस्त कर लें, जिससे सर्वे कार्य में परेशानी से बचा जा सके. इसको लेकर लोग खूब प्रचार-प्रसार करने लगे हैं कि सर्वे कार्य रोक दिया गया है. रैयत भ्रामक प्रचार प्रसार से बचें. मौके पर कानूनगो प्रिया कुमारी सोनी, सुमित कुमार, रितिका कुमारी, अनूप कुमार, श्रीकांत राज, सचिन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

दावा प्रपत्र के साथ राजस्व दस्तावेज जमा करने की बाध्यता नहीं

सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी गौरव मौर्या ने बताया कि रैयत ससमय दावा प्रपत्र शिविर कार्यालय में जमा कराएं. दावा प्रपत्र के साथ आवश्यक राजस्व जमा कराने की बाध्यता नहीं है. यदि रैयत के पास आवश्यक राजस्व दस्तावेज उपलब्ध है तो उसे दावा प्रपत्र 2 व 3(1) के साथ जमा कराएं. अगर राजस्व अभिलेख उपलब्ध नहीं है तो केवल दावा प्रपत्र शिविर कार्यालय में जमा करावें. कागजात उपलब्ध होने के बाद उसे दावा प्रपत्र के साथ जमा करा दिया जायेगा.

शिविर कार्यालय में जमा हो रहा है दावा प्रपत्र

उदवंतनगर पंचायत सरकार भवन स्थित सर्वेक्षण शिविर कार्यालय में दावा प्रपत्र 2 व 3(1) जमा कराया जा रहा है. रैयत इधर उधर परेशान न होकर सीधे शिविर कार्यालय पहुंचकर अपना दावा प्रपत्र जमा करा सकते हैं. सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी गौरव मौर्या ने बताया कि शिविर कार्यालय में सर्वे कर्मी लगातार कार्य में डटे हैं और कागजात जमा कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें : Bihar Land Survey : भूमि सर्वेक्षण को लेकर आया सबसे बड़ा अपडेट, CM नीतीश के मंत्री ने दूर किया कन्फ्यूजन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन