ePaper

मेले में छेड़छाड़ से रोका, तो मनचलों ने वृद्ध को पीट पीट कर मार डाला

Updated at : 31 Aug 2020 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
मेले में छेड़छाड़ से रोका, तो मनचलों ने वृद्ध को पीट पीट कर मार डाला

वृद्ध को बीच-बचाव करता देख मनचलों ने आपा खो दिया और उसे पीटने लगे. इतने में भी आक्रोशित मनचले युवकों का गुस्सा शांत नहीं और वृद्ध के सिर को पानी में तब तक डुबाये रखा जब तक उनके प्राण न निकल गये.

विज्ञापन

बहादुरगंज (किशनगंज) : मोहम्मदनगर महबूब टोला में शनिवार की शाम मुहर्रम मेले में कुछ मनचले एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगे. लड़की के विरोध करने के बाद भी मनचले अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे थे. पापड़ बेच रहे दुकानदार वृद्ध शोएब आलम (60) मनचलों को समझाने लगे. वृद्ध को बीच-बचाव करता देख मनचलों ने आपा खो दिया और उसे पीटने लगे. इतने में भी आक्रोशित मनचले युवकों का गुस्सा शांत नहीं और वृद्ध के सिर को पानी में तब तक डुबाये रखा जब तक उनके प्राण न निकल गये.

घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गयी. उधर घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जबकि, दो मुख्य आरोपित को पुलिस ने धर-दबोचा.

क्या है मामला : मोहम्मदनगर के महबूब टोला स्थित मजार में चादरपोशी के नाम पर कर्बला मेले का आयोजन किया था. मेले में शिवगंज बालूबाड़ी निवासी शोएब आलम ने नास्ता व पापड़ की दुकान खोल रखा था. कुछ युवक लड़की पर अश्‍लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ करने लगे, तो वहां नाश्ता व पापड़ बेच रहे 60 वर्षीय वृद्ध दुकानदार ने इसका विरोध किया.

इस पर मनचलों ने मिलकर उसे पीट दिया. इसके बाद मचचलों ने वृद्ध के सिर को पानी में तब डुबोये रखा जबतक उसका प्राण न निकल गये. मृतक के पुत्र इम्तियाज आलम ने पुलिस को लिखित बयान में कहा है कि पहले तो उनके पिता के साथ हत्यारों ने मारपीट की और फिर सिर को मौत हो जाने तक पानी में ही डुबोकर रखा. इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी.

घटना में संलिप्त लोगों में अयूब आलम पिता मो सरफुद्दीन, हसन रजा पिता नकील आलम, मो कयूम पिता मंजर आलम, साजिद आलम पिता अयूब आलम, मुन्ना पिता महबूब आलम, एखलाक आलम पिता मो इस्लामुद्दीन व जीतू पिता शेर मोहम्मद शामिल थे. हत्या में संलिप्त सभी आरोपित महबूब टोला मोहम्मद नगर के निवासी हैं.

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी है. घटना में संलिप्त दो आरोपित अयूब आलम व हसन रजा को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस सभी नामजद आरोपितों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर शेष अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

posted by ashish jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन