Barauni : पाटलिपुत्र और सहरसा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल

Published by : Prashant Tiwari Updated At : 09 Oct 2024 5:34 PM

विज्ञापन

Barauni : यात्रियों की सुविधा हेतु हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-मानसी के रास्ते पाटलिपुत्र और सहरसा के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा.

विज्ञापन

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-मानसी के रास्ते पाटलिपुत्र और सहरसा के मध्य दिनांक 16 अक्टूबर से 27 दिसंबर तक एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 03388/03387 का परिचालन किया जायेगा. इस स्पेशल का परिचालन गाड़ी सं. 22351/22352 पाटलिपुत्र-एसएमभीबी, बेंगलूरू एक्सप्रेस के रेक द्वारा किया जायेगा. 

ऐसी होगी डिब्बों की स्थिती

इस स्पेशल में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का 01, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 06, तृतीय वातानुकूलित इकोनोमी श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 06 एवं साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे. 

ये रहेगा टाइम टेबल

वहीं विभागीय जानकारी देते हुए हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी सं. 03388 पाटलिपुत्र-सहरसा स्पेशल दिनांक 16 अक्टूबर से 25 दिसंबर तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को पाटलिपुत्र से 11.00 बजे खुलकर 11.28 बजे सोनपुर, 11.40 बजे हाजीपुर, 13.30 बजे बरौनी, 14.00 बजे बेगुसराय, 14.30 बजे खगड़िया, 14.50 बजे मानसी, 15.45 बजे सिमरी बख्तियारपुर रूकते हुए 17.15 बजे सहरसा पहुंचेगी. 

इसे भी पढ़ें : Begusarai : मैथिली ठाकुर का कार्यक्रम कराने के नाम पर लाखों की ठगी, फोन कर बोला- भूल जाओ रूपये वरना…

इसी तरह गाड़ी सं. 03387 सहरसा-पाटलिपुत्र स्पेशल दिनांक 18 अक्टूबर से 27 दिसंबर तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को सहरसा से 13.35 बजे खुलकर 13.53 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 14.50 बजे मानसी, 15.02 बजे खगड़िया, 15.36 बजे बेगुसराय, 16.00 बजे बरौनी, 17.38 बजे हाजीपुर एवं 17.53 बजे सोनपुर रूकते हुए 19.15 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी.

इसे भी पढ़ें : मुसलमान थे हनुमान जी, रोज पढ़ते थे नमाज, बेगूसराय में शिक्षक के दावे से मचा हड़कंप

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन